खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

यूपी में निवेशकों को आकर्षित करने आदित्यनाथ मुंबई दौरे पर

मुंबई, 22 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से लखनऊ में 21 व 22 फरवरी 2018 को ‘इन्वेस्टर्स समिट-2018’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट ने शुक्रवार को मुंबई के ट्राइडेंट होटल में उद्योगपतियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित करने का प्रयास किया। इस बैठक में मुंबई के कई बड़े उद्योगपतियों के साथ ही बड़े औद्योगिक घराने के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए वातावरण का सृजन किया जा रहा है। प्रदेश में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति, सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप नीति, एग्रो और खाद्य प्रसंस्करण के सम्बन्ध में नीतियां लागू की गई हैं। ‘इन्वेस्टर्स समिट-2018’ में देश-विदेश के महत्वपूर्ण औद्योगिक घरानों और निवेशकों के भाग लेने की सम्भावना है। इस बैठक में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सहित औद्योगिक विकासमंत्री सतीश महाना व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव राजीव कुमार, औद्योगिक एवं अवस्थापना विकास आयुक्त अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे। इस बैठक में रिलायन्स इण्डस्ट्रीज, टाटा समूह, महेंद्रा एंड महेंद्रा ग्रुप, एस्सेल ग्रुप, हिन्दुजा ग्रुप, एच.डी.एफ.सी., बजाज इलेक्ट्रिकल्स समेत कई उद्योग प्रतिनिधियों के हिस्सा लेंगे। 

Related Articles

Back to top button
Close