खबरे

ये हैं सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड, होते-होते रह गई थी दोनों की शादी !

मुंबई. जसीम खान ने सलमान की बायोग्राफी ‘बीइंग सलमान’ में उनकी उस पहली गर्लफ्रेंड और उससे जुड़े पूरे वाकये का जिक्र किया है, जिसकी कभी बात नहीं होती। वो कौन थी, कैसे दोनों मिले, कैसे अलग हुए और कौन था जिसकी वजह से ये रिश्ता बनकर भी टूट गया। जसीम की बुक के उन्हीं पन्नों से हम आपके लिए लाए हैं यह लव स्टोरी। अपने जमाने के सुपरस्टार की नातिन रही हैं सलमान की पहली गर्लफ्रेंड…
– पेशे से मॉडल रहीं शाहीन जाफरी सलमान का पहला प्यार थीं।
– शाहीन हिंदी सिनेमा के ब्लैक एंड व्हाइट जमाने के सुपर स्टार अशोक कुमार की नातिन हैं।
– अशोक कुमार की बेटी भारती ने फिल्म अभिनेता सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से दूसरी शादी की। हामिद-भारती की दो बेटियां हुईं जेनिव (आडवाणी) और शाहीन जाफरी।
– यह प्रेम कहानी उस दौर की है, जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे।

शाहीन के कॉलेज के बाहर खड़े रहते थे सलमान

-सलमान 19 साल के थे जब, वो शाहीन जाफरी के साथ थे।
-उन दिनों उनकी लाल रंग की स्पोर्टस कार अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के बाहर खड़ी देखी जाती थी, क्योंकि वहां शाहीन पढ़ाई कर रही थीं।

…लेकिन बीच में आ गईं संगीता बिजलानी

– विश्वदीप घोष ने ‘हाल ऑफ फेम सलमान खान’ में लिखा है- सलमान ने शाहीन को बतौर गर्लफ्रेंड अपने परिवार से मिलवाया था, दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को कबूल कर लिया था। इसीलिए उम्मीद लगाई जा रही थी कि जल्द ये रिश्ता शादी के बंधन में बंध जाएगा। लेकिन ऐसा हो न सका। क्योंकि उस वक्त की मशहूर मॉडल और 1980 में मिस इंडिया रह चुकीं संगीता बिजलानी इस रिश्ते के बीच आ गईं।
– उन दिनों संगीता अपने ब्वॉयफ्रेंड बिंजू अली से ब्रेकअप के बाद जिंदगी में अकेली थीं और अक्सर होटल ‘सी रॉक’ के उसी हेल्थ क्लब में नजर आती थी, जहां सलमान शाहीन के साथ जाया करते थे।

खुद सलमान से दूर हो गई शाहीन

– उम्र में बड़ी संगीता की मैच्योरिटी की वजह से सलमान उनकी तरफ अट्रैक्ट होते चले गए। हालांकि, बाद में सलमान ने भी कहा कि शाहीन से उनके ब्रेकअप के बाद ही संगीता उनकी जिंदगी में आई थी। लेकिन सच ये है कि सलमान मोहब्बत की दो तरफा आग में घिर चुके थे और कश्मकश से बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
– सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी के आने के बाद शाहीन जाफरी ने कैथे पैसिफिक एयरलाइंस में नौकरी कर ली और सलमान की जिदगी से दूर चली गईं।

‘फगली’ फेम किआरा आडवाणी ने किया था खुलासा…

– इस प्रेम कहानी का पहली बार खुलासा तब हुआ था जब दिसंबर 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘फगली’ के जरिए बॉलीवुड में एंट्री करने वाली किआरा आडवाणी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “सलमान बहुत पहले से मॉडल शाहीन जाफरी को डेट करते थे और हो सकता है ये उनका सबसे पहला रिलेशनशिप था।”
– किआरा ने यह भी कहा था- “मेरी मां सलमान को बहुत पहले से जानती हैं, क्योंकि वो बांद्रा में बड़े हुए हैं। वो मेरी मां जेनिव को कहते थे कि मैं एक दिन स्टार बनूंगा। वो दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे। दोनों साइकिलिंग भी साथ करते थे। मेरी मां ने ही सलमान का शाहीन मौसी से परिचय कराया था। वो सलमान के घर कई बार लंच पर जा चुकी हैं।”

क्या कहते हैं सलमान और उनके फैमिली मेंबर्स…

“मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती। वो सोमी अली नहीं थी। कोई और थी। हम लोग बस इसी इंतजार में थे कि कब डेट फिक्स होती है और सलमान शादी करते हैं। नाम नहीं लेना चाह रही मैं, लेकिन करीब-करीब फाइनल हो गया था। शादी का महीना डिसाइड हो गया था। फिर हालात बदल गए। दस बारह साल पहले की बात है।”
-सूफिया खानम, सलमान की चाची
“शादी ऊपर वाले के हाथ में है और इसीलिए कुछ मौकों पर मेरी शादी पक्की होते-होते रह गई।”
-11 सितंबर 2013, मुंबई, बिग बॉस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान)
“वे (बच्चे) मुझसे कभी, कुछ भी नहीं छिपाते हैं। मैं मां से ज्यादा उनकी दोस्त हूं, मैं उनके (अपने बच्चों के) सारे राज जानती हूं, वे क्या कर रहे हैं। कहां और किसके साथ हैं। जब सलमान 13 साल के थे, तब से ही उनकी र्गलफ्रेंड्स रहीं हैं। मैं हमेशा उन्हें घर लाने के लिए प्रोत्साहत करती हूं।”

Related Articles

Back to top button
Close