खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

राज्य की दस महानगर पालिकाओं के चुनाव फरवरी में.

मुम्बई, 09 जनवरी=  राज्य की दस महानगर पालिकाओं के चुनाव आगामी फरवरी में माह में ही होंगे। इस आशय की जानकारी राज्य चुनाव आयुक्त जे.एस. सहारिया ने दी। सहारिया के अनुसार मार्च में दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षा होगी, इसलिए चुनाव फरवरी में ही कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि मुंबई महानगर पालिका, पुणे महानगर पालिका, पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका, ठाणे महानगर पालिका, उल्हासनगर महानगर पालिका, नाशिक महानगर पालिका, नागपुर महानगर पालिका, अकोला महानगर पालिका, अमरावती महानगर पालिका और सोलापुर महानगर पालिका के चुनाव फरवरी-मार्च में होने की चर्चा थी। चर्चा पर विराम लगाते हुए राज्य चुनाव आयुक्त जे.एस. सहारिया ने कहा कि मार्च में दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं होंगी, इसलिए चुनाव फरवरी में ही करवाए जाएंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त सहारिया के अनुसार जिला परिषद व मनपा में निर्वाचितों का कार्यकाल पूरा होने के पहले चुनाव कराया जाना जरूरी है। चुनाव आयोग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। मनपा आयुक्त व जिलाधिकारी को इस आशय की सूचना देने के बाद चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close