Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राहुल गांधी ने करण सिंह के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 12 मई= कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेद और सहकारिता मंत्री करण सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। राहुल ने सोशल मिडिया ट्विटर पर जारी संदेश में कहा कि करन सिंह की असामयिक मौत पार्टी और हिमाचल सरकार के लिए बड़ा नुकसान है। उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व शानदार था। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह फेफड़े और जिगर की बीमारी से पीड़ित थे। वह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और कुल्लू से विधायक महेश्वर सिंह के अनुज है। सिंह पुराने कुल्लू राजवंश के भी वंशज थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र है।

EVM की विश्वसनीयता पर चुनाव आयोग कर रहा सर्वदलीय बैठक

सिंह को सितम्बर 2015 में वीरभद्र सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। वह 1998 से 2003 के बीच प्रेम कुमार धूमल सरकार में भी मंत्री रहे थे।

Related Articles

Back to top button
Close