खबरेनई दिल्ली

वीडियो: साकी साकी गाने पर अदा शर्मा ने लचकाई कमर, देखने वाले हुए दीवाने

नई दिल्ली (31 दिसंबर): आज हर कोई अपने अपने अंदाज़ में न्यूईयर के सेलिब्रेशन की तैयारियां कर रहा है,या यूं कहिए कि नया साल मना भी रहा है। मतलब नए साल के जश्न में इस वक्त हर कोई चूर है।साल 2018 का आज आखिरी दिन है। नए साल का स्वागत करने के लिए स्टार्स वेकेशन मनाने काफी पहले ही जा चुके है। इस वक्त स्टार्स अलग अलग देशों में वेकेशन मना रहे है। कोई इंडिया में ही फैमिली के साथ तो कोई बाहर गया हुआ है।

https://www.instagram.com/p/BsCyPPnH-oR/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने एक वी़डियो शेयर किया है। इस वीडियो में अदा शर्मा संजय दत्त और कोएना मित्रा के गाने साकी साकी पर डांस किया है। गाने में अदा की अदाएं वाकई कातिलाना लग रही है।  अदा बेड पर हैं और उन्होंने बैली डांस वाला आउटफिट पहना है। इसमें वो थिरकती हुई नजर आ रही है। वहीं उनके हाथ में एक बोतल भी नजर आ रही है। इस बोतल के साथ भी वो डांस कर रही है। बैली डांस पर अदा अपनी कमर से ठुमके लगा रही है।

https://www.instagram.com/p/Br-dQZBHF2C/?utm_source=ig_embed

अदा का ये वीडियो हर किसी को पसंद आ रहा है। सोशल मी़डिया पर फैंस भी इस वीडियो को देख रहे है। इस पूरे वीडियो में अदा ने ऐसे ही डांस किया है। लेकिन गाने के आखिर में जो नजर आया वो देख आप भी डर जाएंगे। दरअसल गाने के आखिर में अदा शर्मा ने अपने चेहरे पर खौफनाक मेकअप किया हुआ है। जो कि वाकई लोगों को डरा रहा है।

https://www.instagram.com/p/BrpPLZpnoSj/?utm_source=ig_embed

बता दें कि अदा शर्मा ने 1920 फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था और इस फिल्म में उनका डरावना अंदाज देखने को मिला था। अदा सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती है।वो अक्सर अपने हॉट अंदा़ज़ से फैंस को हैरान करती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक बिकिनी पिक्चर भी शेयर की थी। वहीं इसके अलावा वो वेकेशन और लाइफ से जुड़ी चीजों को शेयर करती रहती है।अदा ने फिल्म कमांडो 2 में भी काम किया है। जल्द ही वो फिल्म कमांडो 3 में भी नजर आने वाली है। इसके अलावा कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी अदा शर्मा नजर आ चुकी हैं।

पालघर जिला : अरब समुंद्र में कोस्गार्ड ने 14 संदिग्ध बंगलादेशियो को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Close