खबरे

शादी के बाद लंदन शिफ्ट होने की खबर पर सोनम ने लगाया विराम , बोली ……….

मुंबई (ईएमएस)। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा है कि वह कहीं नहीं जा रही हैं और यहीं रहेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पिछले 2 साल से मुंबई और लंदन में रह रही हैं, लेकिन किसी को पता नहीं चला। पिछले कई महीन वह लंदन में ही रही हैं और फिर मुंबई आ गईं। सोनम के मुताबिक, उनका यही रूटीन रहने वाला है और वह कहीं लंदन या दिल्ली शिफ्ट नहीं हो रही हैं।

कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि आनंद आहूजा से शादी करने के बाद सोनम कपूर अब लंदन शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रही हैं और इस सिलसिले में उन्होंने लंदन में प्रॉपर्टी भी देखी है। जहां लोग सोनम की शादी के बाद से ही इस बात के कयास लगाए रहे थे कि वह कहां रहेंगी, वहीं अब खुद सोनम ने सारा मामला क्लियर कर दिया है। बता दें कि सोनम ने 8 मई को बिजनसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में शादी की और शादी के तुरंत बाद अपना नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर लिया। इस पर लोगों ने सोनम को खूब ट्रोल किया, ट्रोलर को सोनम में इसका भी अच्छा जवाब दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close