खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

शादी के मण्डप में प्रेमिका ने पिया जहर

मुम्बई, 03 जनवरी = नाशिक के उपनगर में एक प्रेमिका ने बारातियों के सामने शादी के मण्डप में जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नाशिक के उपनगर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार उपनगर परिसर के एक मैदान में शादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। विवाह मण्डप में भाग-दौड़ मची थी और विवाह की तैयारियां अंतिम दौर में थी। इसी बीच आक्रोशित व बदहवास प्रेमिका विवाह मंडप में पहुंची और दूल्हे को चुनौती देते हुए अपने प्यार का इजहार किया। बारातियों के सामने जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जहर पीने के बाद हालत खराब होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद कुछ बारातियों ने आनन-फानन में युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद विवाह कार्यक्रम बेरंग हो गया।

Related Articles

Back to top button
Close