Home Sliderदेशनई दिल्ली

शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी के निधन पर सोनिया गांधी ने जताया शोक

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मशहूर गयिका गिरिजा देवी ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। 

शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताते हुए सोनिया ने कहा कि गिरिजा देवी के निधन से भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है और वह हाल ही के समय की महान आवाजों में एक थी। उनके निधन से न केवल परिजनों बल्कि प्रशंसकों और मित्रों को असाधारण क्षति हुई है।

सोनिया गांधी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

उल्लेखनीय है कि पद्म विभूषण, पद्मश्री से सम्मानित बनारस घराने की ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने के बाद 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी एक बेटी है। 

Related Articles

Back to top button
Close