खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

सहकारी बैंक के अध्यक्ष वानखडे ने की आत्महत्या

मुंबई, 21 सितम्बर (हि.स.)। डॉ. पंजाबराव देशमुख अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रा. संजय वानखडे ने अपने अमरावती स्थित घर में आत्महत्या कर ली है। इस घटना से स्थानीय रुक्मिणीनगर इलाके में शोक फैल गया है। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। 

प्रा. संजय उर्फ गजानन महादेव वानखडे डॉ. पंजाबराव देशमुख अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष थे। इससे पहले संजय माहुलकर कॉलेज में प्राध्यापक के रूप में कार्यरत थे। दो साल पहले वह डॉ. पंजाबराव देशमुख अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चुने गए थे। बुधवार रात उनके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

इसके बाद उनके घर का दरवाजा खोलने पर संजय की आत्महत्या का पता चल सका। पुलिस के अनुसार संजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इस मामले की जांच जारी है। 

Related Articles

Back to top button
Close