खबरेस्पोर्ट्स

साईं रांची सेंटर का तीन दिन का सेलेक्शन ट्रायल मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम

रांची, 14 फरवरी (हि.स.)। साईं रांची सेंटर में सेलेक्शन ट्रायल को लेकर भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से तीन दिवसीय प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के लिए प्रतियोगिता का 21 से होगी । 21, 22 एवं 23 फरवरी को मोरहाबादी बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसमें 12 से 16 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

बुधवार को प्रेसवार्ता में वॉलीबॉल प्रशिक्षक सह केंद्र प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि विभिन्न खेलों के लिए कई खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। इनमें फुटबॉल और हॉकी के लिए 25 लड़के और 25 लड़कियां, एथलेटिक्स में 20, तीरंदाजी में 15 लड़के और 15 लड़कियां, वॉलीबॉल में 15 लड़कियां और कुश्ती में 15 लड़के और 10 लड़कियों का चयन किया जाना है। चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी जन्म प्रमाण पत्र, फोटो सहित अन्य कागजात लाना होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों को यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों का उम्र जांच किया जायेगा, जो सरकारी अस्पताल में एक्सरे द्वारा उम्र प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इसके बाद ही नामांकन लिया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण के नियमानुसार सुविधाएं नि:शुल्क मिलेंगी। इनमें प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिदिन भोजन, रहने की व्यवस्था, अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण की व्यवस्था, स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था, खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का खर्च देने सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रेसवार्ता में रीना कुमारी और संजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। 

Related Articles

Back to top button
Close