Home Sliderखबरेझारखंडराज्य

सिल्ली-गोमिया विस उपचुनाव में झामुमो की जीत

सत्तारुढ़ भाजपा-आजसू गठबंधन को झटका, विपक्षी महागबंधन की बदौलत झामुमो ने दोनों सीटें जीती

रांची,(ईएमएस)। झारखंड में सिल्ली और गोमिया विधानसभा उपचुनाव में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और आजसू पार्टी गठबंधन को झटका लगा है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विपक्षी महागठबंधन की बदौलत अपनी दोनों सीटों को बचाने में कामयाबी हासिल की है।
सिल्ली विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की सीमा देवी पहले राउंड से ही आगे चल रही थी, हालांकि सातवें राउंड में आजसू पार्टी के सुदेश महतो ने बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन फिर से पिछड़ गये और अंतिम तक वे पीछे ही बने रहे। सीमा देवी को कुल 77129 वोट मिलें, जबकि सुदेश महतो को 63619 वोट मिलें। वहीं नोटा का भी 2357 लोगों ने प्रयोग किया। सिल्ली में कुल 147517 वोट पड़े, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी। झामुमो की सीमा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू पार्टी के सुदेश महतो को 13508 वोटों से पराजित किया।

गोमिया विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की बबीता देवी ने आजसू पार्टी के लंबोदर महतो को 1344 वोट से पराजित किया, वहीं भाजपा के माधवलाल सिंह तीसरे नंबर पर रहे। प्रारंभ में गोमिया में भाजपा के माधवलाल सिंह आगे थे, लेकिन बाद में आठवें राउंड से झामुमो की बबीता देवी ने बढ़त बना ली और आजसू पार्टी के लंबोदर महतो दूसरे स्थान पर आ गये, वहीं माधवलाल सिंह तीसरे स्थान पर चले गये। गोमिया में झामुमो की बबीता देवी को 60551 वोट, आजसू पार्टी के लंबोदर महतो 59207 और भाजपा के माधवलाल सिंह को 42037 मत प्राप्त हुए, वहीं नोटा का भी 3851 लोगों ने प्रयोग किया।

सिल्ली और गोमिया दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायकों की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के कारण उपचुनाव कराया गया।वर्ष 2014 में सिल्ली से विजयी झामुमो विधायक अमित महतो को रांची की एक अदालत ने प्रशासनिक काम में बाधा पहुंचाने, अधिकारियों के साथ मारपीट व अन्य मामलों को लेकर दो वर्ष की सजा सुनायी थी, वहीं गोमिया के झामुमो विधायक योगेंद्र महतो को रामगढ़ की एक अदालत ने कोयला चोरी के एक पुराने मामले में दो साल की सजा सुनायी थी, जिसके कारण दोनों की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गयी थी।

आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो को झटका

सिल्ली विधानसभा उपचुनाव में आजसू पार्टी प्रमुख सह राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को तगड़ा झटका लगा है। वर्ष 2014 की अपेक्षा इस बार के चुनाव में उनके वोट प्रतिशत में थोड़ी बढ़ोत्तरी जरुर हुई, लेकिन पूर्व झामुमो विधायक अमित महतो की पत्नी सीमा देवी से लगातार दूसरी बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले अलग राज्य गठन के बाद 2000 से लेकर 2014 तक अधिकांश समय तक सुदेश महतो को भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में मंत्री व उपमुख्यमंत्री के रुप में काम करने का मौका मिला और अपने क्षेत्र में किये गये विकास कार्यां के भरोसे इस बार उन्हें जीत की उम्मीद थी।

गोमिया में सीएम के सघन चुनाव प्रसार के बावजूद भाजपा तीसरे स्थान पर

गोमिया विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह के पक्ष में लगातार तीन दिनों तक चुनावी सभा की और चुनाव प्रचार समाप्त होने के दिन भी गोमिया में लगातार दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया, इसके बावजूद भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह तीसरे स्थान पर चले गये। वहीं हाल ही में झारखंड प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनाव मैदान में उतरने वाले आजसू पार्टी प्रत्याशी लंबोदर महतो ने झामुमो की सीमा महतो को कड़ी टक्कर दी और महज 1344 वोटों के अंतर से हारे।

इससे पहले सिल्ली विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती का कार्य .षि बाजार समिति पंडरा में प्रातः 8.00बजे शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ हुआ। उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवम् अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ मतगणना हॉल ,कंट्रोल रुम एवम् पूरे परिसर का निरीक्षण किया एवम् शांति पूर्ण मतगणना के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सबसे पहले सर्विस वोटरों से मतपत्रों की गिनती की ग ।इसके बाद चक्र वार प्रातः 8.30 बजे से वीवीपीएटी मशीनों में दर्ज वोटों की गिनती प्रारंभ हु । उपचुनाव के उम्मीदवारों के अधि.त प्रतिनिधियों के समक्ष वज्र ग्रह खोला गया। वीवीपीएटी मशीन को वज्र ग्रह से मतगणना हॉल तक पहुंचने के लिए लोगों को तैनात किया गया था। मतगणना स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही कर ली ग थी। सुरक्षा के चाक चोबंध प्रबंध थे। शांतिपूर्ण और स समय मतगणना पूरी करने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की ग थी ।

Related Articles

Back to top button
Close