Home Sliderखबरे

सूर्यग्रहण आज : इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

नई दिल्ली (11 अगस्त): साल 2018 का आखिरी सूर्यग्रहण आज लगने  जा रहा है। इस बार ये सूर्य ग्रहण शनिवार को लग रहा है। दोपहर तकरीबन 1:30 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक ये सूर्य ग्रहण रहेगा। सूर्य ग्रहण की कुल समय अवधि तकरीबन पांच घंटे तक रहेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत के लोगों के लिए इतना महत्वपूर्ण नहीं होने वाला है। क्योंकि इस बार भी आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है। 

आपको बता दें पिछले बार जो सूर्य ग्रहण लगा था वह भी आंशिक रूप से लगा था। इसे साउथ कोरिया, रूस, चीन और अमेरिका में देखा जा सकेगा नासा के अनुसार अगले साल 2019 में भी तीन सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगे। 2019 में पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को, दूसरा 2 जुलाई को और तीसरा 26 अगस्त को पड़ेगा।

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक इस सूर्य ग्रहण का असर विभिन्न राशियों के जातकों पर अलग अलग देखने को मिलेगा। यह सूर्य ग्रहण मेष, मकर, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। वहीं कर्क राशि, मिथुन राशि और सिंह राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण अशुभ प्रभाव लेकर आएगा।

Related Articles

Back to top button
Close