बिहार

हिमपात से बिहार में बढ़ी ठिठुरन.

पटना, 07 जनवरी=  हिमालयी राज्यों में पड़ रही भारी हिमपात से बिहार में ठिठुरन बढ़ गयी है जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है।

राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य जिलों में शीतलहर से लोगों का हाल बेहाल है। लोगों को रोजमर्रा के कामों से घरों से बाहर निकलने में काफी दिक्कतें हो रही है। हालांकि शुक्रवार को पटना में दोपहर में हल्की धूप निकली जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन चल रही पछुआ हवाएं और कनकनी बढ़ा रही है और आसमान पूरी तरह से साफ नही है। मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर बिहार में देखने को मिल रहा है। आसमान में आंशिक बादल और कोहरा बना हुआ है। मौसम के बदलते मिजाज से प्रदेश में एक सप्ताह तक ठंड जारी रहने की संभावना है।

बिहार में कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार के कारण राज्य से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन काफी विलम्ब से रहा है| जिससे यात्रियों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। कोहरे के चलते पिछले साल से भी ज्यादा इस बार ट्रेन लेट चल रही है।

Related Articles

Back to top button
Close