खबरेमहाराष्ट्र

1.35 करोड़ रूपये के नकली नोट के साथ राकांपा कार्यकर्ता सहित 11 गिरफ्तार

मुंबई, =  नाशिक जिले में पुलिस ने 1.35 करोड़ रुपये के नकली नोटों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की सघन जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार नाशिक में नकली नोट छापे जाने की गोपनीय जानकारी पुलिस को मिली थी ।

इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने बीती रात छापा मार कर एक करोड़ 35 लाख रुपये के नकली नोट बरामद कर लिया। घटनास्थल पर पुलिस को 1 लाख 80 हजार रुपए के पुराने नोट भी मिले तथा डेढ़ लाख रुपए के 2 हजार रुपए के नए नोट पाए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने राकांपा के युवा अध्यक्ष छबु नागरे व रामराव पाटील सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि यह सभी लोग कहीं नोटबंदी के बाद नोटबदली के धंधे में शामिल तो नहीं थे।

Related Articles

Back to top button
Close