खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

16 और 21 फरवरी को महाराष्ट्र में दो चरण में होंगे पंचायत चुनाव

मुंबई, 11 जनवरी=  राज्य में 10 महानगर पालिका व 25 जिला परिषदों के चुनाव दो चरणों में कराए जाने की घोषणा राज्य चुनाव आयुक्त जे. एस. सहारिया ने बुधवार को की है। इसके तहत मुंबई सहित 10 महानगरपालिका के चुनाव 21 फरवरी को कराये जाएंगे। राज्य की सभी मनपा व जिला परिषद की मतगणना 23 फरवरी को कराई जाएगी।

राज्य चुनाव आयुक्त जे.एस. सहारिया ने बताया कि राज्य में जिला परिषद का चुनाव दो चरण में होगा। जिला परिषद के पहले चरण का मतदान 16 फरवरी व दूसरे चरण का मतदान 21 फरवरी को कराया जाएगा। मुंबई , ठाणे, पुणे, पिंपरी -चिंचवड़, उल्हासनगर, नाशिक, नागपुर, आकोला, अमरावती, सोलापुर महानगरपालिका चुनाव के लिए 27 जनवरी से 3 फरवरी तक नामाकंन स्वीकार किए जाएंगे। सहारिया ने कहा कि आज से ही सभी 25 जिलापरिषद क्षेत्रों तथा 10 महानगरपालिका क्षेत्रों के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
Close