Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीराज्य

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का पति नवीन से तलाक, कहा- बहुत मिस करूंगी

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। मालीवाल ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई बार अच्छे लोग साथ नहीं रह पाते हैं। मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है- यह मेरे लिए बेहद दुखद घड़ी है। सबसे दर्दनाक क्षण तब होता है जब आपकी परियों की कहानी समाप्त होती है। मेरी भी कहानी समाप्त हो गई है। मैंने और और नवीन ने तलाक ले लिया है।

स्वाति ने कहा कि कभी-कभार दो बेहतरीन शख्स भी साथ नहीं रह पाते हैं। मैं अपने पूर्व पति को बहुत याद करूंगी। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी। नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष हैं और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा गया था।

महिलाओं के अधिकारों को लेकर स्वाति मालीवाल काफी सक्रिय रहती हैं। हाल ही वे बलात्कारियों को छह महीने में फांसी की मांग के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठीं थीं। इस दौरान उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई थीं।

स्वाति भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन से भी जुड़ी थीं। उस समय नवीन जयहिंद भी केजरीवाल के साथ इस आंदोलन का हिस्सा थे। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर स्वाति मालीवाल ने अपनी बेहद शानदार नौकरी छोड़कर बतौर RTI कार्यकर्ता समाज सेवा को अपना करियर चुना।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बनाए जाने से पहले स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल की सलाहकार (शिकायत) थीं। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता होने के साथ इंडिया अगेंस्ट करप्शन की सबसे युवा सदस्य के रूप में काम कर चुकीं स्वाति वर्ष 2006 से ही अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ी हुई हैं।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close