Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

हर जरूरतमंद को मिले खाद्यान्न, घुमंतू लोगों तक भी पहुंचे राशन-योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं की आपूर्ति बनाये रखने सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार टीम-11 के साथ बैठक कर समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को निर्देश दिये कि कम्युनिटी किचेन से जरूरतमंदों और शेल्टर होम्स के निराश्रितों को पहले की तरह बेहतर ढंग से भोजन मिलता रहे। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित होता रहे कि प्रदेश में न तो कोई भूखा रहे न भूखा सोए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में हाट स्पॉट बस्तियों में 1648 डोर स्टेप डिलेवरी मिल्क बूथ-मैन के जरिये दूध वितरित किया गया। इन बस्तियों में 317276 राशन कार्डों पर खाद्यान्य वितरण किया गया है। राज्य के हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में 2.29 फूड पैकेट्स की डिलीवरी की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के पास राशन कार्ड हो या ना हो, आधार कार्ड हो या ना हो, वह शहर का नागरिक हो या गांव का, अगर वह जरूरतमंद है तो उसे खाद्यान्न हर हाल में मिले। उन्होंने घुमंतू लोगों तक भी भोजन और राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कम्युनिटी किचन को लेकर हर जिले में धनराशि दी गई है। यह व्यवस्था बहुत अच्छी चल रही है। इसे आगे बढ़ाना होगा। कम्युनिटी किचन का मोहल्ले वार सर्वे किया जाना है। प्रदेश में कोई भूखा न रहे। इसके लिए कम्युनिटी किचन की समीक्षा की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही घटतौली करने वालों और जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेजी से की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close