खबरेस्पोर्ट्स

ICC रैंकिंग : वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा दक्षिण अफ्रीका.

Sports. नई दिल्ली, 11 फरवरी = दक्षिण अफ्रीका ने ढाई साल बाद आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। दक्षिण अफ्रीका के 119 अंक हैं, वहीं दूसरे नंबर पर काबिज आस्ट्रेलिया के 118 अंक हैं।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने फरवरी 2007, मार्च 2008, जनवरी 2009 और अक्टूबर 2014 में पहला स्थान हासिल किया था। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने टीम के पहले स्थान पर पहुँचने की ख़ुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नंबर 1 टीम बनाना अच्छी बात है और इससे हमारी तैयारियों को भी मदद मिलेगी। उन्होंने ये भी कहा कि इस स्थान को बरक़रार रखने के लिए हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

न्यूजीलैंड 113 अंकों के साथ तीसरे और भारत चौथे स्थान पर बरक़रार है। वाइटवॉश के कारण श्रीलंका को तीन अंकों का नुकसान हुआ है, हालांकि अभी भी वो 98 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

ये भी पढ़े : NBA अकादमी इंडिया के लिए 21 खिलाड़ियों का चयन, मिलेगी एडवांस ट्रेनिंग

आने वाले दिनों में दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलनी है और उस सीरीज में जीत दक्षिण अफ्रीका को पहले स्थान पर बनाये रखने के लिए काफी है। लेकिन अगर न्यूजीलैंड वो सीरीज जीतेगी तो ऑस्ट्रेलिया के साथ साथ खुद न्यूजीलैंड के टॉप पर पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के अलावा ज़िम्बाबवे और अफ़ग़ानिस्तान भी पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेंगी। उस सीरीज में दोनों टीमें रैंकिंग में 10वें स्थान के लिए जद्दोजहद करेगी। अगर ज़िम्बाब्वे ने अफ़ग़ानिस्तान को हरा दिया, तो वो 10वें स्थान पर आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close