Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र : होटल ताज के छह कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मशहूर ताज होटल के छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी कर्मचारियों को बॉम्बे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बॉम्बे अस्पताल के डॉ गौतम भंसाली ने बताया कि ताज होटल के छह कर्मियों का इलाज चल रहा है। जांच में वो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

जानकारी के अनुसार कोरोना की वजह से मुंबई में 1100 से ज्यादा मरीजों का इलाज जारी है। होटल ताज के कर्मचारी भी कोरोना से बच नहीं सके हैं। शनिवार को होटल ताज के कर्मचारियों को अचानक तकलीफ होने लगी थी। इसलिए अस्पताल के सभी 500 कर्मचारियों की कोरोना जांच की गई। इनमें से छह कर्मचारियों के कोरोना जांच नमूने पॉजिटिव पाए गए और इन सबको शनिवार को देर रात बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ताज श्रृंखला की संचालक इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने इसकी पुष्टि की है। कंपनी ने बताया कि उन कर्मियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close