Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रराज्य

मुंबई व पुणे में बढ़े नए 18 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 320

मुंबई । मुंबई में 16 व पुणे में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पिछले 12 घंटे में बढ़ी है। इससे राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 320 हो गई है। बुधवार को मुंबई व पालघर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। स्वास्थ विभाग के अनुसार अब तक राज्य में कोरोना से कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को घर में रह कर सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मुंबई में 176, पुणे में 51, ठाणे में 27, सांगली में 25, नागपुर में 17, बुलढ़ाणा में 4, गोंदिया में एक, जलगांव में एक, नासिक में एक, औरंगाबाद में एक, रत्नागिरी में एक, कोल्हापुर में 2, सातारा में 2, यवतमाल में 3, सिंधुदूर्ग में एक व नवी मुंबई में 7 कोरोना पाजीटिव मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में 100 कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नागरिकों को घर में रहकर सरकार को सहयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 39 लोग ठीक हुए हैं। इसलिए लोग संयम बनाए रखें, हम कोरोना को पराजित करेंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close