Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रराज्य

नवी मुंबई में 11 सीआरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव

मुंबई । नवी मुंबई के खारघर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 11 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नवी मुंबई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। बंदोबस्त के लिए नवी मुंबई आए सीआरपीएफ के 139 जवानों एवं 12 अन्य कर्मचारियों में शुक्रवार को 6 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

बता दें कि गुरुवार को उक्त सभी कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया गया था एवं पांच जवानों का इलाज शुरू कर दिया गया था। शुक्रवार छह और जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस प्रकार अब तक कोरोना से पीड़ित कुल जवानों की संख्या 11 हो गई है। कोकण विभागीय आयुक्त के निर्देश पर एमजीएम अस्पताल में सीआरपीएफ जवानों के लिए दो अलग विंग तैयार की गई हैं।

दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार क्लस्टर कंटेनमेंट प्लान के तहत गुरुवार रात तक राज्य के 9,25,828 लोगों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। यह सर्वेक्षण उन इलाकों में घर-घर जाकर किया गया, जहां दो या तीन कोविड-19 के मामले पाए गए। इसके तहत गुरुवार रात तक राज्य में कुल 423 कोरोना रोगी पाए जा चुके हैं। लेकिन अब यदि किसी इलाके में एक भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाया जाता है, तो उस पूरे इलाके का घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close