Home Sliderखबरेदेशनई दिल्लीराज्य

राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को होगा मतदान

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने मंगलवार को 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर मतदान की घोषणा कर दी। इन सीटों पर सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2020 में समाप्त होगा।

आयोग के अनुसार मतदान 26 मार्च को होगा और मतगणना भी उसी दिन शाम को पांच बजे होगी। आयोग 6 मार्च को अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 मार्च होगी। नामांकन की जांच 16 मार्च को होगी और उम्मीदवार 18 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे। आयोग को 30 मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया को पूरा करना है।

आयोग के आदेशानुसार महाराष्ट्र में सात, ओडिशा में चार, तमिलनाडु में छह और पश्चिम बंगाल में पांच सीटें 2 अप्रैल को खाली होंगी। जबकि बिहार में पांच, आंध्र प्रदेश और गुजरात में चार-चार, असम, मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और झारखंड में दो-दो, हिमाचल प्रदेश और मणिपुर में एक-एक सीट नौ अप्रैल को खाली होगी। इसके अलावा मेघालय में एक सीट का कार्यकाल 12 अप्रैल को खत्म होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविंद्र किशोर सिन्हा (बिहार), कांग्रेस के दिग्विजय सिंह (मध्य प्रदेश), मोतीलाल वोरा (छत्तीसगढ़), कुमारी सैलजा (हरियाणा), विप्लव ठाकुर (हिमाचल प्रदेश), मधुसूदन मिस्त्री (गुजरात) और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (महाराष्ट्र), उद्योगपति परिमल नथवाणी, भाजपा के प्रेम चंद गुप्ता (झारखंड), भाजपा के विजय गोयल (राजस्थान) और डीएमके के तिरुचि शिवा उन नेताओं में शामिल हैं, जिनका कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होगा।

महाराष्ट्र (7) : हुसैन दलवई, अमर शंकर साबले, राजकुमार नंदलाल धूत, शरदचंद्र गोविंदराव पवार, मजीद मेमन, रामदास अठावले और संजय दत्तात्रेय काकड़े।

ओडिशा (4) : अनुभव मोहंती, नरेन्द्र कुमार स्वैन, सरोजिनी हेम्ब्रम और रंजीब बिस्वाल।
तमिलनाडु (6) : शशिकला पुष्पा, के सेल्वराज, तिरुचि शिव, एस मुथुकरुप्पन, रंगराजन और विजिला सथ्यंत।
पश्चिम बंगाल (5) : रितब्रता बनर्जी, जोगेंद्रनाथ चौधरी, डॉ. कंवर दीप सिंह, मनीष गुप्ता और अहमद हसन।
आंध्र प्रदेश (4) : मोहम्मद अली खान, टिक्का सुब्बारामी रेड्डी, थोथा सीताराम लक्ष्मी और के केशव राव।
तेलंगाना (2) : के.वी.पी. रामचंद्र राव और गरिकापति मोहन राव।
असम (3) : भुवनेश्वर कलिता, डॉ. संजय सिंह और बिस्वजीत दायमरी।
बिहार (5) : कहकशां परवीन, रविंद्र किशोर सिन्हा, राम नाथ ठाकुर, हरिबंश नारायण सिंह और सी.पी. ठाकुर।
छत्तीसगढ़ (2) : रणविजय प्रताप सिंह जूदेव और मोतीलाल वोरा।
गुजरात (4) : गोहिल चुनीभाई कानजीभाई, मधुसूदन मिस्त्री, बड़ोदिया लालसिंह उदयसिंह और टुंडिया शंभुप्रसाद बलदेवदासजी।
हरियाणा (2) : राम कुमार और कुमारी सैलजा।
हिमाचल प्रदेश (1) : विप्लव ठाकुर।
झारखंड (2) : नथवाणी परिमल और प्रेम चंद गुप्ता।
मध्य प्रदेश (3) : दिग्विजय सिंह, प्रभात और सत्यनारायण जटिया।
मणिपुर (1) : भाबा नंद सिंह।
राजस्थान (3) : नारायण लाल पंचरिया, राम नारायन डूडी और विजय गोयल।
मेघालय (1) : वासुक स्याम।
(एजेंसी हिस)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close