Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुणे के येरवड़ा जेल से दो कैदी फरार

मुंबई । पुणे जिले के येरवड़ा जेल के बाथरूम की खिड़की तोड़कर दो कैदी शनिवार की सुबह फरार हो गए हैं। इन दोनों कैदी के फरार होने की शिकायत जेल प्रशासन ने येरवड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया है। फरार कैदियों के नाम हर्षद हनीफ सैयद और आकाश बाबूराव पवार है। पुणे पुलिस दोनों फरार कैदियों की गहन तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, कोरोना की वजह से येरवड़ा जेल में कैदियों को सामाजिक दूरी रखते हुए रखे जाने के लिए पर्यायी व्यवस्था की गई है। इसी जेल के बाथरूम की खिड़की तोड़कर हर्षद हनीफ सैयद व आकाश बाबूराव पवार शनिवार की सुबह फरार हो गए। ये दोनों हत्या के प्रयास और डकैती जैसे मामले में जेल में कैद थे। शनिवार को जेल प्रशासन ने येरवड़ा पुलिस स्टेशन में दोनों के फरार होने का मामला दर्ज करवाया है। पुणे पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है। फरार कैदियों की तलाश जारी है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close