खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नवी मुंबई के खारघर में दो गुटों में पत्थर बाजी

मुंबई 21 नवंबर (हि स): मंगलवार दोपहर खारघर में दो रिक्शा यूनियन गुटों में पत्थर बाजी होने से पांच रिक्शा चालकों सहित एक पुलिस कर्मचारी जख्मी हो गया है ।

प्राथमिक जानकारी अनुसार जख्मी लोगो मे महेंद्र कोली (कोपरा गाव), देविदास ठाकूर(कोपरा), उत्तम तांबडे (बेलपाडा) रामनाथ ठाकूर(कोपरा) , कैलास ठाकूर( मुर्बी) और पुलिस कर्मचारी राजेश वाठोरे का समावेश है। यह विवाद एकता रिक्शा यूनियन और तलोजा यूनियन के बीच यह विवाद हुआ है ।इस घटना के बाद पूरे खारघर को छावनी में तबदील कर दिया गया ।खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज करने का कार्य सुरु है ।

Related Articles

Back to top button
Close