उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अपने अधिकार के प्रति जागरूक हों उपभोक्ता : जज

कानपुर, 23 दिसम्बर (हि.स.)। उपभोक्ता दिवस की पूर्व संध्या पर कोर्ट परिसर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जज आरएन सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक होना जरूरी है। 

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के तत्वावधान में जिला उपभोक्ता फोरम कोर्ट परिसर में कार्यक्रम (गोष्ठी) का आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य अतिथि जज आरएन सिंह ने कहा कि, प्रतिदिन कानपुर में 80 से 100 वादों का निस्तारण होता है और इतना ही वाद रोज दाखिल होते हैं लोगों में जागरूकता के लिए यह कार्यक्रम है। क्रेता व विक्रेता को उपभोक्ता फोरम की जानकारी बहुत जरूरी है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि लोगों को अपने अधिकार के प्रति जागरुक रहना चाहिए और संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत दिए जा रहे सुविधा का अपने अधिकार के रूप में उपयोग और प्रयोग करना चाहिए। जिससे अवस्थाएं समाप्त हो और व्यवस्था के साथ, क्रेता और विक्रेता दोनों को शुद्धता के साथ चलना चाहिए। जिससे समाज में एक दूसरे के प्रति विश्वसनीयता कायम रहे। इस कार्यक्रम में लोगों में जागरूकता के लिए संबंधित प्रपत्र भी वितरित किए गए। 

Related Articles

Back to top button
Close