खबरेविदेश

अब हैरी की जगह लेंगे प्रिंसेस डायना के मोस्ट हैंडसम भतीजे

लंदन (ईएमएस)। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हॉलीवुड एक्ट्रेस मेगन मर्केल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। इस शाही शादी को पूरी दुनिया ने सराहा और देखा भी। जहां इस शादी से कई लोग खुश होते नजर आए। वहीं प्रिंस हैरी के किसी और का होने पर कई लोगों के दिल भी टूटे। शाही खानदान के सबसे हैंडसम और एलिजिबल बैचलर प्रिंस हैरी पर दिल लुटाने वाले लोगों के लिए उनकी शादी किसी सदमे से कम नहीं रही। हैरी के शादी के बंधन में बंधते ही जिन लोगों के भी दिल टूटे, अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि अब उनकी जगह लेने के लिए कोई और आ गया है, जिसको देखते ही आप अपना दिल दे बैठेंगे और वह हैं प्रिंसेस डायना के भतीजे लुईस स्पेंसर।

लुईस ने प्रिंस हैरी और मेगन की शाही शादी में जैसे ही शिरकत की, उन्हें देखते ही लोगों ने आहें भरनी शुरू कर दी। लोगों ने ट्विटर पर ट्वीट कर लुईस के हैरी की जगह लेने की भी बात कही। 24 वर्षीय लुईस ने अपनी बहनों लेडी किट्टी स्पेंसर, लेडी एलिजा स्पेंसर और मां विक्टोरिया एट्केन के साथ शादी में शिरकत की। हमेशा लो प्रोफाइल रहने वाले लुईस आमतौर पर कम ही कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं और वे किसी को डेट कर रहे हैं या नहीं, इस पर भी संशय बना हुआ है। हालांकि, वह अभी कुंवारे जरूर हैं।

Related Articles

Back to top button
Close