खबरेदेशनई दिल्ली

एक्सप्रेस वे पर 120 की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां

नई दिल्ली (ईएमएस)। एक्सप्रेस-वे पर अब 120 की रफ्तार से कार दौड़ाने पर चालान नहीं काटेगा। राष्ट्रीय राजमार्गो पर कारों को 100 की गति से चलाया जा सकेगा। सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए सभी प्रकार के वाहनों की ‘राष्ट्रीय रफ्तार सीमा’ बढ़ा दी है। एक्सप्रेस-वे पर तीन पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

जबकि राष्ट्रीय राजमार्गो पर मोटरसाइकिल-स्कूटर व ट्रकों की अधिकतम रफ्तार बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा कर दी गई है। टेंपो ट्रेवलर, टूरिस्ट बस (नौ सीट से अधिक) वाहन 100 की रफ्तार पर चल सकेंगे। वर्तमान में दोपहिया वाहनों की रफ्तार 50 और टैक्सी व बस-ट्रक की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Related Articles

Back to top button
Close