उत्तराखंडखबरेराज्य

एनजीटी के आदेश से प्लास्टिक सामानों के कारोबारी हुए परेशान

ऋषिकेश, 17 दिसम्बर (हि.स.)। एनजीटी द्वारा नगर में प्लास्टिक के सामानों पर लगाए गए प्रतिबंध से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में पुष्कर मंदिर रोड पर प्लास्टिक के सामानों के थोक व्यापारियों की रविवार को एक बैठक हुई। बैठक में विशेष रुप से उपस्थित नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने उक्त निर्णय की समीक्षा की। उसके बाद यह तय किया गया कि इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश के साथ बैठक कर एनजीटी के निर्णय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और भविष्य में प्रशासन द्वारा इस संदर्भ में की जाने वाली कार्यवाही पर भी विचार किया गया।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा ने कहा कि निर्णय में यह क्लियर नहीं है कि प्रतिबंध गंगा किनारे लगाया गया है अथवा पूरे नगर में। क्योंकि पूरे नगर में बहुत सारी मल्टीनेशनल कंपनियों के प्लास्टिक के सामान भी उपलब्ध हैं। क्या शासन द्वारा उन पर भी प्रतिबंध लगाएगा। बैठक में इस सन्दर्भ में उप जिलाधिकारी कार्यालय में एक बैठक का निर्णय भी लिया गया। अध्यक्षता प्लास्टिक सामान विक्रेता संघ के अध्यक्ष अरविंद भट्ट ने की। 

Related Articles

Back to top button
Close