खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कमला मिल हादसा : पब में भीषण आग से 12 महिलाओं की मौत

मुंबई, 29 दिसम्बर (हि.स.)। मुंबई शहर के कमला मिल कंपाउंड के ट्रेड हाउस की इमारत में चल रहे मोजेस पब में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 12 महिलाओं का समावेश है। इस अग्निकांड में 20 लोग घायल हुए हैं, घायलों में कई की हालत गंभीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने पब के मालिकों पर सदोष मानव वध का मामला दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कमला मिल कंपाउंड के ट्रेड हाउस की इमारत के पब में मरने वालों की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। मरने वालों के नाम प्रीती राजानी, तेजल गांधी, कविता धोरानी, किंजल शहा, प्रमिला केनिया, शेफाली जोशी, पारुल, खुशबू, मनीषा शाह, प्राची शाह, प्राची खेतान, यश ठक्कर, सरबजीत परेडा, धैर्य ललानी और विश्व है। घायलों का इलाज केईएम, सायन, भाटिया और ऐरोली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पब मालिक पर सदोष मानव वध का मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वर्तमान वर्ष को अलविदा कहने और नववर्ष का स्वागत करने के लिए लोग होटलों, पबों आदि में पार्टियों का आयोजन करते हैं और असावधानीवश घटित दुर्घटना में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ जाती है। पुलिस ने कमला मिल कंपाउंड में चल रहे पब में आगजनी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Close