Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कल भारतीय नौसेना में शामिल होगी सागर नौका-तारिणी.

National. नई दिल्ली, 17 फरवरी=  भारतीय नौसेना में 18 फरवरी को शामिल होगी दूसरी सागर नौका-तारिणी। आईएनएस मंडोवी बोट पूल पर आयोजित होने वाले इस समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्‍बा भी उपस्थित रहेंगे।

आईएनएसीवी तारिणी का निर्माण गोवा की मैसर्स एक्‍वेरियस शिपयार्ड प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। नौका तारिणी को भारतीय नौसेना के विश्‍व के पहले महिला परिनौसंचालन अभियान के लिए रखा गया है।

एल्‍युमिनियम और स्‍टील की तुलना में बेहतर प्रदर्शन के लिए नौका का ढांचा लकड़ी और फाइबर ग्‍लास से बना है। आईएनएसवी तारिणी में 6 सूट हैं। नवनिर्मित आईएनएसवी तारिणी का सफल ट्रायल 30 जनवरी को हुआ था।
नौका का डिजाइन ओडिसा के गंजम जिले के प्रसिद्ध तारा तारिणी मंदिर से प्रेरित है। तारिणी शब्‍द का अर्थ होता है नौका और संस्‍कृत में इसका मतलब होता है तारने वाला।

ये भी पढ़े : शशिकला को सीएम पद की शपथ दिलाने से रोकने वाली याचिका को SC ने किया बंद.

समुद्री नौवहन गतिविधियों और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने विश्‍व के पहले भारतीय महिला परिनौसंचालन अभियान की परिकल्‍पना की है। इस परियोजना के लिए लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्‍व में 6 महिला अधिकारियों के दल का चयन किया गया है। इन अधिकारियों ने आईएनडब्‍ल्‍यूटीसी, मुंबई में नौवहन का मौलिक प्रशिक्षण लिया है।

Related Articles

Back to top button
Close