उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कांग्रेस को मात देकर भाजपा ने मथुरा मेयर पद पर किया कब्जा

मथुरा, 01 दिसम्बर (हि.स.)। मतगणना के पश्चात मथुरा को आखिरकार शुक्रवार को भाजपा का मेयर मिल ही गया। 22 हजार 125 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को मात देते हुुए भाजपा का परचम पुनः लहरा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेयर मुकेश आर्य बंधु का पुष्प और मालाओं से स्वागत किया। 

शुक्रवार साढ़े तीन बजे आए परिणामों ने जहां एक ओर भाजपाईयों के चेहरे पर खुशी का रंग चढ़ा दिया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के खेमे में मायूसी का रंग दिखाई दिया। पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम किए जाने के दौरान शुक्रवार सुबह हुई मतगणना में शुरू से ही भाजपा के मुकेश आर्य बंधु को बढ़त मिलती चली गई। दोपहर बाद मथुरा से भाजपा मेयर प्रत्याशी मुकेश आर्य बंधु ने मोहन सिंह को 22,125 वोटों से हरा डाला। 

Related Articles

Back to top button
Close