Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

केंद्रीय मंत्री अनिल माधव का देहांत, पीएम मोदी ने बताई व्यक्तिगत क्षति

नई दिल्ली, 18 मई = केंद्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अनिल माधव दवे का 61 वर्ष की उम्र में गुरुवार को देहांत हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया।

पीएम मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘ट्विटर’ पर जारी संदेश में कहा- ‘दोस्त और एक आदर्श साथी के तौर पर अनिल माधव दवे जी की निधन पर दुखी हूं।

भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। लोक हित के काम के लिए दवे जी को याद रखा जाएगा। कल शाम ही वे मेरे साथ थे, हमने कुछ पॉलिसी इश्यू पर चर्चा भी की थी। उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है।’ बतादें कि अनिल माधव बुधवार रात तक प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि अनिल माधव दवे (जन्म- 06 जुलाई 1956) उज्जैन (बड़नगर) में हुआ। मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य तथा भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री हैं। दवे 05 जुलाई 2016 में केंद्रीय मंत्री बने थे, वह मध्यप्रदेश भाजपा का बड़ा चेहरा थे। 

राष्ट्रपति ने जताया शोक 

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गुरुवार को ट्विटर पर जारी अपने शोक संदेश में कहा, ‘केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे के अचानक निधन से हैरान हूं। उनके परिवार और शुभचिंतकों के लिए गहरी संवेदनाएं।’

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मेरे साथी पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे की अचानक हुई मौत से हैरान और बहुत दुखी हूं। मेरी गहरी संवेदना।

रेल मंत्री मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने संदेश में कहा कि अनिल दवे के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन का समाचार बहुत दुखी और चौंकाने वाला है। उन्होंने अनेक वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा सहित कई सामाजिक मुद्दों पर समाज के लिए काम किया। प्रभु ने कहा कि मेरे प्यारे सहयोगी अनिल माधव दवे जी की अचानक मृत्यु पर गहरा दुःख हुआ। मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने लिखा है कि अनिल माधव दवे जी सज्जन पुरुष की एक दम सटीक परिभाषा थे। वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैं उनके मुस्कुराते व्यक्तित्व को हमेशा याद रखूंगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मेरे दोस्त और सम्मानित सहयोगी अनिल माधव दवे की मृत्यु का समाचार सुनकर धक्का लगा। उनके परिवार और दोस्तों के लिए हार्दिक संवेदना।

Related Articles

Back to top button
Close