उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

गड्ढामुक्त प्रदेश से कोसों दूर है कानपुर देहात जनपद

कानपुर देहात, 13 सितम्बर : एक तरफ प्रदेश सरकार सभी जनपदों को गड्ढामुक्त बनाने के लिये कई प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के बीच देश के राष्ट्रपति का जनपद सबसे पिछड़ा नजर आ रहा है। जनपद के सभी मुख्य मार्गों पर बड़े बड़े गड्ढे हैं जिससे जनता को सफर तय करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर की सीमा से लगा हुआ कानपुर देहात जनपद भले ही देश के राष्ट्रपति का जनपद क्यों न हो पर ये जनपद सभी जनपदों से पिछड़ा नजर आता है। जनपद का एरिया बड़ा होने के कारण लोगों को लम्बे रास्तों का सफर तय करना पड़ता है। पर वह सफर तब कठनाइयों भरा हो जाता है जब सड़कों पर बने गड्ढे राहगीरों की कमर तोड़ देते हैं।

रसूलाबाद विधानसभा की बात करे तो यहां के झींझक तिराहे से मिंडाकुआं तक सड़क की हालत जर्जर है। अकबरपुर के नवीपुर से गजनेर जाने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। बरसात के समय ये गड्ढे छोटे-छोटे तालाब में तब्दील हो जाते हैं जिससे वाहन निकलने पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button
Close