उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

चोरी के आरोप में गिरफ्तार पति से मिलने पहुंची पत्नी की थाने में मौत

नोएडा (ईएमएस)। नई दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 49 थाने में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। चोरी के आरोप में बंद अपने पति से मिलने के लिए महिला थाने पहुंची हुई थी। बताया जा रहा है कि वहां उसकी तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर-49 थाना इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस में चोरी के आरोप में मृतिका के पति को गिरफ्तार किया गया था। महिला अपने पति से मिलने के लिए थाने में पहुंची थी। वहां अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उस मृत घोषित कर दिया।

बात दे कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा के कासना थाना इलाके में रहने वाली एक महिली की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसके पति सहित ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि उनसे दहेज में 25 लाख की मांग की जा रही थी। पिता का आरोप था कि जब वे लोग दहेज नहीं दे पाए, तो ससुराल के लोगों ने गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि गामा प्रथम निवासी अर्पणा पालीवाल की उनके घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इस मामले में अर्पणा के पिता सुरेश चंद ने शिकायत दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button
Close