Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबई

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रेरणा से चलेगा महाराष्ट्र का कामकाज : मुख्यमंत्री

Maharashtra.मुंबई, 25 फरवरी (हि.स.)। छत्रपति शिवाजी महाराज के आशीर्वाद से हमें राज्य में विजय हासिल हुई है, इसलिए उनकी प्रेरणा से ही प्रदेश की सभी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करता रहूंगा। इस तरह की प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को रायगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का दर्शन करने बाद उपस्थित मीडिया के समक्ष व्यक्त किया।

देव 1

इस अवसर पर राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटील, वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार व विधायक प्रशांत ठाकुर सहित तमाम अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े : अब मुंबई तय करेगी देश की भावी राजनीति.

राज्य में संपन्न हुए 10 महानगर पालिका चुनाव, जिला परिषद व नगर पंचायत चुनाव में आशातीत सफलता मिलने के बाद मुख्यमंत्री अपने साथी मंत्रियों के साथ शनिवार को रायगढ़ गए थे।

देव २

रायगढ़ किले पर सभी मंत्री रोप वे से गए और मेघडंबरी में छत्रपति शिवाजी महाराज का दर्शन किया। रायगढ़ किले पर ही प्रति स्थापित शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री समाधि स्थल पर जाकर महाराज का दर्शन किया। बता दें कि राज्य में हाल ही में संपन्न स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में भाजपा नंबर वन बन कर उभरी है।

ये भी पढ़े : अब मुंबई तय करेगी देश की भावी राजनीति.

देव 3

इसलिए मुख्यमंत्री ने आज शिवाजी महाराज का दर्शन लेकर शिवाजी महाराज की प्रेरणा से उनके ही जैसा सुशासन राज्य की जनता को दिए जाने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Back to top button
Close