खबरेविदेश

एक ऐसी करोड़पति भिखारिन जो नहीं जानती थी कि वह कितनी अमीर है !

बेरूत (ईएमएस)। लेबनान की सड़कों पर भीख मांगने वाली फातिमा ओथमान की भी अजीब जिंदगी रही। सारी जिंदगी वह भीख मांग कर अपना गुजारा करती रही, अब जब उसकी मौत हो चुकी है और उसे कफन व थोड़ी सी जमीन से ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, तो उसके पास से खजाना बरामद हुआ है।

मुद्दत बाद गूंजी किलकारी, 12 साल बाद हुआ बच्चे का जन्म

फातिमा सिविल वॉर में शारीरिक रूप से विकलांग हो गई थीं और वह अपने हाथ व पैरों का इस्तेमाल नहीं कर पाती थीं। स्थानीय पुलिस ने 52 वर्षीय फातिमा का शरीर बारबीर जिले में खड़ी एक लावारिस कार से बरामद किया। उनके पास से स्थानीय बैंक की पासबुक भी बरामद हुई, जिसके मुताबिक उनके सेविंग अकाउंट में 1.7 अरब लेबनानी पाउंड (11 लाख डॉलर यानी 7.4 करोड़ रुपए) जमा हैं। पुलिस प्रवक्ता जोसेफ मुसल्लेम ने बताया कि फातिमा की मौत हार्ट अटैक से हुई और उसे संदिग्ध नहीं माना जा सकता। मगर उनके पास इतनी रकम का मिलना सभी के लिए हैरत का सबब है।

फातिमा इससे पहले तब चर्चा में आई थीं, जब एक लेबनानी सैनिक द्वारा उन्हें पानी पिलाने वाली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। सैनिक के इस कदम के लिए सेना कमांडर ने उसकी तारीफ भी की थी। पुलिस ने फातिमा के परिजनों का पता उत्तरी लेबनान के शहर ऐन अल जहाब में लगाया है। अब उनका अंतिम विदाई स्थानीय रीति रिवाजों से की जा सकेगी। पुलिस ने बताया कि फातिमा का परिवार भी उनके द्वारा जोड़ी गई रकम के बारे में जानकर स्तब्ध था।

Related Articles

Back to top button
Close