खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

जुड़वा बच्चियो को लेकर सास ने उतारा दामाद को मौत के घाट

मुंबई, 28 जुलाई : डोंबिवली में दामाद की गला दबाकर हत्या करने वाली सास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
डोंबिवली में रहने वाले रमेश सोलंकी ने दो साल पहले मुंब्रा में रहने वाली सोनाबाई के साथ विवाह किया था। गर्भवती होने के बाद रमेश की पत्नी सोनाबाई अपने मायके चली गई थी। 

चार माह पहले सोनाबाई की दो जुड़वा बच्चियां हुई, लेकिन सोनाबाई फिर भी अपने घर नहीं लौटी। गुरुवार को रमेश अपनी ससुराल गया और अपनी पत्नी को बच्चियों के साथ घर चलने के लिए कहा पर रमेश और उसकी सास में विवाद हो गया। इसलिए वह अपनी दोनों बच्चियों को लेकर अपने घर लौट आया।

मनसे ने एक बार फिर अलापा मराठी मुद्दा , जबरन हटाया दुकानों पर लगे गुजराती व हिंदी बोर्ड

बीती रात रमेश की सास अनीता वलंदे अपनी बेटी के साथ डोंबिवली में रमेश के घर पर पहुंची और सोनाबाई दोनों बच्चियों को ले कर घर से निकल गई। इसके बाद रमेश की सास अनीता वलंदे ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने अनीता को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Articles

Back to top button
Close