उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

झांसी : चारों विधानसभा सीटों पर खिला कमल.

Uttar Pradesh.झांसी, 11 मार्च =जनपद में भाजपा की आंधी के आगे कोई भी टिकता नजर नहीं आया। इसके परिणामस्वरुप जनपद की सभी चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने सभी को मात दे डाली। इसका श्रेय भाजपा के सभी विजयी उम्मीदवारों ने मोदी के नेतृत्व और जनता के फैसले को दिया। चारों विधानसभाओं में से तीन पर प्रतिद्वंदी के रुप में सपा और एक पर बसपा अन्त तक टिकी रही।

विधानसभा चुनाव 2017 सदर विधानसभा झांसी से भाजपा पूर्व विधायक और प्रत्याशी रवि शर्मा ने अन्तिम 29वें चक्र में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा को 55702 से पराजित कर कुल 1,17583 मत प्राप्त किए। जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवार राहुल राय को कुल 51160 मत प्राप्त हुए। यह जनपद में उनकी सबसे बडे़ अन्तर की विजय है।

मऊरानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने 30वें चक्र में शानदार जीत हासिल करते हुए कुल 98766 मत हासिल किए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी के रुप में सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी डॉ. रश्मि आर्य ने 81774 मत हासिल किये। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य ने सपा प्रत्याशी को 16992 वोंटों से पराजित किया। तीसरे स्थान पर बसपा उम्मीदवार प्रागी लाल अहिरवार को महज 77,7,75 मत प्राप्त कर संतुष्ट होना पड़ा।

ये भी पढ़े : प्रतापगढ़ : विधानसभा चुनाव के परिणाम : सबसे ज्यादा नुकसान में रहे अखिलेश !

वहीं बबीना विधानसभा से सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने अन्तिम 25वें चक्र में गजब का प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व राज्यसभा सांसद डा.चन्द्रपाल सिंह यादव के बेटे सपा-गठबंधन प्रत्याशी यशपाल यादव को 16766 मतों से मात दी। राजीव सिंह पारीछा को कुल 79754 मत हासिल हुए। जबकि तीसरे स्थान पर पिता के बाद पुत्र को हराने का दावा करने वाले पूर्व विधायक और बसपा के उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह राजपूत को महज 42499 वोट ही प्राप्त हो सके।

जनपद की गरौठा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह राजपूत ने अन्तिम 28वें चक्र में ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने कुल 93282 मत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी बाहुवली पूर्व विधायक और सपा प्रत्याशी दीपनारायण सिंह यादव को 15859 मतों से पराजित कर दिया। यह जीत भाजपा के लिए जनपद में सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। हालांकि बबीना और सदर सीट के अन्तर को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। तीसरे स्थान पर बसपा के उम्मीदवार डॉ.अरुण मिश्रा को कुल 48320 मत प्राप्त हुए।

Related Articles

Back to top button
Close