खबरेविदेश

ट्रंप ने किया लास वेगास का दौरा

लास वेगास, 05 अक्टूबर (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को लास वेगास का दौरा किया और कहा कि देश शोकग्रस्त है। उन्होंने पीड़ितों तक शीघ्र सहायता पहुंचाने वालों का शुक्रिया भी अदा किया, लेकिन यहां गन कंट्रोल कानूनों पर बात करने से परहेज किया। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि लास वेगास में एक संगीत समारोह के दौरान हुई भीषण गोलीबारी अमेरिकी इतिहास की सबसे भयावह घटना है जिसमें कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, ट्रंप और उनकी पत्नी ने पीड़ितों के परिजन को सांत्वना दी। उन्होंने कहा, “रविवार को हुई इस भीषण गोलीबारी की घटना से अमेरिका दुखी है।अमेरिका वास्तव में शोकग्रस्त है। ” साथ ही उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से भी मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button
Close