Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े डी कंपनी के तीन गुर्गे , शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन को मारने की बना रहे थे योजना

-यूपी शिया वक्फ बोर्ड चेयरमैन को मारने की बना रहे थे योजना

नई दिल्ली (नई दिल्ली)। दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों दाऊद के गैंग यानी डी कंपनी के सक्रिय सदस्य बताए जाते हैं। पुलिस ने इन तीनों को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। ये तीनों दाऊद इब्राहिम के आदेश पर उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को मारने की साजिश कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम आरिफ, अबरार और सलीम बताए गए हैं।

गैंगरेप के खिलाफ राहुल का कैंडल मार्च , भीड़ ने प्रियंका से की धक्का-मुक्की, भड़की ……

ज्ञात हो पिछले दिनों दाऊद के करीबी फारूक टकला को गिरफ्तार किया गया था और उसे दुबई से भारत लाया गया था। टकला 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के बाद से ही विदेश भाग गया था। दाऊद 1993 मुंबई बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी है। गौरतलब है कि 12 मार्च, 1993 को मुंबई में किए गए 12 बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इन धमाकों में बड़ी मात्रा में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में पहले दौर में दिए गए फैसले में अदालत ने 100 लोगों को दोषी पाया था, जिन्हें फांसी और उम्रकैद की सजा हुई थी। इन धमाकों में 27 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, टाइगर मेमन समेत 27 आरोपी फरार हैं।

Related Articles

Back to top button
Close