उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

भाजपा सरकार में सविधान पर मंडरा रहा खतरा : मायावती

लखनऊ, 28 दिसम्बर (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भारतीय संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की मंशा के खिलाफ काम करके लगातार षड्यन्त्र कर रही है। साथ ही संविधान बदलने की नीयत रखती है।

बसपा मुखिया ने कहा कि कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है। इस मामले में भाजपा व कांग्रेस दोनों ही चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग भले ही संविधान की शपथ लेकर आ गये हैं, लेकिन इसकी आड़ में अपनी घोर कट्टरवारी व जातिवादी सोच के मुताबिक लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही कारण है कि आज देश की हर संवैधानिक संस्थाएं संकट व तनाव से गुजर रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश के आजादी के बाद जिस सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र का मानवतावादी सपना देखा था, वह कांग्रेस के लम्बे शासनकाल के दौरान बिखरता चला गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार संविधान को तिरंगा के बजाय भगवा रूप देने की बात कर रही है, लेकिन सरकार की संविधान विरोधी सोच आमजनता कभी सफल नहीं होने देगी।

Related Articles

Back to top button
Close