खबरेस्पोर्ट्स

भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जापान को 4-2 से हराया

हैमिल्टन, 27 जनवरी (हि.स.)। चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट (लीग-2) में भारत ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए जापान को 4-2 से मात दी। 

मैच के 12वें मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने मैदानी गोल कर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। 2 मिनट बाद ही 14वें मिनट में सेरेन तनाका ने गोल कर जापान को 1-1 से बराबरी दिला दी। हॉफ टाइम से कुछ सेकेंडो पहले भारत को पेनल्टीकार्नर मिला, जिसे वरूण कुमार ने गोल में बदलकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

जापानी टीम को 43वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला और शोटा यमादा ने इसे गोल में बदलकर जापान को 2-2 की बराबरी दिलायी। इसके बाद मैच खत्म होने से दो मिनट पहले मैच के 58वें मिनट में मनदीप सिंह और रमनदीप सिंह ने एक के बाद एक गोल कर भारत को 4-2 से जीत दिला दी। 

भारतीय टीम अब इस लीग के फाइनल में रविवार को विश्व के तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम से भिड़ेगी। बेल्जियम ने मेजबान न्यूजीलैंड को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Related Articles

Back to top button
Close