खबरेस्पोर्ट्स

भारतीय रेल महिला हॉकी चैम्पियनशिप का शुभारम्भ

रांची, 28 दिसम्बर (हि.स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) के अतिरिक्त महाप्रबंक (एजीएम) अनिर्बान दत्ता ने 39वें अखिल भारतीय रेल महिला हॉकी चैम्पियनशिप ,2017-18 का शुभारम्भ गुरुवार को एसईएसएसए के एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड, हटिया में किया।

इस छ: दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्वी रेलवे, उत्तरी रेलवे, चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स, पूर्वी मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिमी रेलवे, उत्तर पूर्वी रेलवे, रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) और उत्तर मध्य रेलवे की महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले रही हैं। दपूरे. द्वारा आयोजित हॉकी स्पर्धा में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठान वाले 200 से अधिक महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। भारतीय रेल महिला हॉकी चैम्पियनशिप, 2017-18 समापन और पुरस्कार समारोह आगामी दो जनवरी 2018 को आयोजित किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button
Close