Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एशियन हॉर्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती

 नई दिल्ली (20 अगस्त): आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की वजह से एशियन हॉर्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती हैं। उच्च रक्तचाप, डायबीटिज की वजह से उन्हें दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के मुद्दे पर आरजेडी नेता समय समय पर आरोप भी लगाते रहे हैं कि सत्ता पक्ष स्वास्थ्य संबंधी मामलों में भी राजनीति कर रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया था कि द्वेष की वजह से उनके पिता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ये बात अलग है कि नीतीश सरकार ने तेजस्वी के आरोपों को दरकिनार कर दिया था। 

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का कहना है कि एशियन हॉर्ट इंस्टीट्यूट में उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद को देखा। वो कहते हैं उनके पिता जी तमाम तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनका स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा है साथ ही संक्रमण की समस्या भी बढ़ गई है। वो भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनके पिता जी शीघ्र स्वस्थ होकर मुख्यधारा में फिर वापस लौटें। तेजस्वी यादव ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close