उत्तर प्रदेशखबरे

सास से बदला लेने के लिए बहु ने नाबालिग देवर को उतारा मौत के घाट.

फिरोजाबाद, 15 जनवरी= सौतेली सास से मनमुटाव के बाद कलयुगी भाभी ने अपने देवर की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस गिरफ्त में आयी भाभी ने पूछताछ में देवर की हत्या का जुर्म इकवाल किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वही हत्यारोपी भाभी को जेल भेजा है।

थाना जसराना के गांव नगला करौंदा निवासी श्यामवीर परिवार के साथ रहते हैं। पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी पत्नी गीता के दो बेटे दस वर्षीय अग्रेश एवं छह वर्ष के आकांशु हैं। आकांशु शनिवार दोपहर बाद से गायब था। पहले तो परिजनों ने सोचा कहीं खेल रहा होगा, लेकिन जब शाम छह बजे तक वह घर नहीं आया, तो परिजन परेशान हो गए। तलाश शुरू की, तो कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होने दोपहर में उसे उसकी भाभी श्रीकिशन की पत्नी 22 वर्षीय सावित्री देवी के साथ खेत की तरफ जाते देखा था। सावित्री श्यामवीर की पहली पत्नी के बेटे श्रीकिशन की पत्नी है। ग्रामीणों ने जब खेत पर जाकर तलाश की तो आकांशु का शव सरसों के खेत में पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

ग्रामीणों का शक पहले से ही सावित्री पर था। पुलिस ने गांव में पहुंचकर जानकारी की। पूछताछ के बाद पुलिस ने सावित्री को गिरफ्तार कर लिया। सावित्री ने भी सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार सावित्री ने बताया कि सास आए दिन उसके साथ में झगड़ा करती थी। इस पर गुस्से में वह दोपहर को शौच के बहाने देवर को अपने साथ ले गई तथा गला दबाकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी रूपेंद्र गौड़ ने कहा मृतक की भाभी ने हत्या की बात स्वीकार की है। हत्यारोपी भाभी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close