Home Sliderदेशनई दिल्ली

सेना दिवस पर राहुल गांधी ने दी सैनिकों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (हि.स.) :  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को सेना दिवस पर सैनिकों को बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा, ‘जिन्होंने देश की खातिर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है उन्हें हम सेना दिवस पर सलाम करते हैं। सेना के बहादुर जवानों के चलते ही देश सुरक्षित है, हमें आप पर गर्व है, आपके त्याग और बलिदान के चलते ही देश के करोड़ों लोगों के स्वप्न सत्य होते हैं।’

उल्लेखनीय है कि देश की सुरक्षा करने वाली और प्राकृतिक आपदाओं में आमजन की मदद करने वाली भारतीय सेना अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वाह करते हुए हर साल जनवरी में सेना दिवस मनाती है। 

इसी सिलसिले में कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, सभी सैन्य परिवारों और सैनिकों को सेना दिवस पर शुभकामनाएं, आज हम अपने जांबाज जवानों को याद करते हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्र उनका और उनके परिवारों का ऋणी है।’

Related Articles

Back to top button
Close