Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

हड़ताल : महाराष्ट्र में डॉक्टरों के समर्थन में उतरे दिल्ली के डॉक्टर.

National.नई दिल्ली, 23 मार्च = महाराष्ट्र में डॉक्टरों के निलंबन के विरोध स्वरुप देश की राजधानी समेत कई हिस्सों में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के 40 हज़ार से ज़्यादा रेजिडेंट डॉक्टर समर्थन में गुरुवार को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। उधर, छुट्टी पर गए महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर पर कार्रवाई का दायरा बढ़ रहा है| इसके तहत अब तक 424 डॅक्टरों को निलंबित किया गया है।

महाराष्ट्र में डॉक्टरों के साथ मारपीट के विरोध में दिल्ली के 40000 डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। इसके अलावा एम्स के डॉक्टरों ने भी हेल्मेट पहनकर मरीजों का इलाज करने का फैसला किया है। हालांकि इस दौरान अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं तो मिलेंगी लेकिन ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहने की संभावना है। द फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (एफआरडीए) ने डॉक्टरों पर हमले की बढ़ती घटनाओं और महाराष्ट्र में निष्कासित डॉक्टरों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए यह फैसला किया है। 

ये भी पढ़े : आतंकवाद से लड़ने के लिए इंग्लैंड के साथ खड़ा है भारत : PM मोदी

मुंबई में चौथे दिन भी महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इस बीच मुंबई के सायन अस्पताल में एक महिला डॉक्टर पर मरीज के परिजनों के हाथापाई और बदसुलूकी करने की भी घटना सामने आई है।

गौरतलब है कि मुंबई के 4000 से अधिक रेजीडेंट डॉक्टर्स सुरक्षा के मुद्दे को लेकर तीन दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे मुंबई व आसपास के मरीजों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं। इसी को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक आदेश जारी किया है कि सभी डॉक्टर्स तुरंत काम पर लौट आएं अन्यथा उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close