Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

CM के सफल प्रयासों से महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता

Maharashtra.मुम्बई, 23 फरवरी (हि.स.)| महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के सफल प्रयासों और मेहनत के कारण मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता हासिल हुई है | अबतक के परिणामों में भाजपा को 10 जिला पंचायतों और चार महानगरपालिका में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हो गया है | भाजपा ने 70 की संख्या लगभग पार कर ली है |

ऐसा माना जा रहा था कि मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में शिव सेना अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीतकर आयेगी मगर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के प्रयास से शिव सेना को झटका लगा है | नागपुर, पुणे, अमरावती, अकोला जैसे क्षेत्रों में भाजपा को जीत मिल गयी है | पिछले चुनाव में शिवसेना के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरी भाजपा को मात्र 31 सीटें ही मिल पाई थीं |

खासकर मुम्बई में जहाँ शिव सेना हमेशा से मजबूत स्थिति में रही है और वहां शिवसेना की मजबूत जड़ें भी रही हैं, वहां भी भाजपा ने बड़ी सफलता पाई है | मुम्बई क्षेत्र में जहाँ शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्वंय चुनावी अभियान संभाला था फिर भी भाजपा को जीत मिल गयी जिसका श्रेय मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को ही जाता है |

वही पंकजा मुंडे ने की इस्तीफा देने घोषणा की ..

16-Pankaja-Munde

अपने गृह क्षेत्र में भाजपा को अपेक्षित जीत नहीं दिला पाने को लेकर राज्य की ग्राम विकास मंत्री पंकजा मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। पंकजा ने परली जिला परिषद का चुनाव परिणाम आने के बाद कहा कि वह मंत्री पद से इस्तीफा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपने वाली हैं।

पंकजा मुंडे भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं और वह बहुत ही संवेदनशील स्वभाव की हैं। परली विधानसभा की सभी जिला परिषद की सीटों पर राकांपा की जीत हुई हैं। यहां राकांपा का नेतृत्व उनके ही चचेरे भाई धनंजय मुंडे ने किया था। इससे पहले यहां नगरपालिका चुनाव में भी भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। पंकजा मुंडे ने कहा कि उन्होंने यहां बहुत ज्यादा विकास कार्य किया है। इसके बावजूद यहां की जनता ने जो निर्णय लिया है, उसका वह विश्लेषण करना नहीं चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button
Close