Home Sliderखबरेदेशमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई में 57 हजार 500 मास्क बरामद, एक गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई के भायखला इलाके में पुलिस ने 57 हजार 500 मास्क बरामद किया है। बरामद मास्क की कीमत 17.25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद मिराज शेख को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मोहम्मद मिराज शेख ने भायखला में स्थित टैंक पाखाड़ी इलाके में मास्क जमा कर रखा था। शेख इन सभी मास्क को ऊंचे दाम पर बेचने का प्रयास कर रहा था। इसकी जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस को बुधवार को मिली। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात को टैंक पाखाड़ी इलाके में छापा मारा और 57 हजार 500 मास्क बरामद किया। इस मामले में पुलिस मोहम्मद के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मुंबई, पुणे व नागपुर में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद मुंबई सहित अन्य शहरों में मास्क की मांग बड़े पैमाने पर बढ़ी है। इसी मांग को देखते हुए कालाबाजारिये मास्क को ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले मुंबई के अंधेरी, मालाड, कांदिवली व पुणे में मास्क की कालाबाजारी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close