Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेदेशनई दिल्लीराज्य

UP के CM बनते ही अविवाहित मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हो गए योगी.

लखनऊ, 19 मार्च :=  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विभिन्न राज्यों में एक के बाद एक सरकारें बनाने के साथ अपने खातें में जहां नई उपलब्धियां जोड़ रही है, वहीं उसके मुख्यमंत्री भी सियासी लिहाज से एक खास तरह की सूची में शामिल हो रहे रहे हैं। यह सूची अविवाहित मुख्यमंत्री के नाम की है।

उत्तर प्रदेश में रविवार को जहां योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही अविवाहित मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गए। योगी आदित्यनाथ जहां सन्यासी परिवेश से होने के कारण गृहस्थ नहीं हैं। इस सूची में शामिल अन्य मुख्यमंत्रियों में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्द सोनोवाल, बीजू जनता दल के अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं। खास बात है कि नवीन पटनायक और ममता बनर्जी को छोड़कर सभी मुख्यमंत्री भगवा खेमे के हैं।हालांकि की इसके पहले भी और कई मुख्यमंत्री इस लिस्ट में सामिल हो चुके है .

यह भी पढ़े := CM आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव व डीजीपी को किया तलब

Related Articles

Back to top button
Close